{"_id":"5fe8bf9c8ebc3e3ba10d3ed6","slug":"bundelakhand-raajy-kee-maang-ke-lie-peeem-ko-khoon-se-likha-patr-chitrakutt-news-knp6024828134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए पीएम को खून से लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए पीएम को खून से लिखा पत्र
विज्ञापन
फोटो-2 - बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर खून से लिखे पत्र लिए खड़े बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के सदस्य
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकर्ताओं ने अपने खून से प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र लिखा। बीआरएस के कार्यकर्ताओं का रविवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण जिले से सटे मप्र के रामघाट के पास स्थित संतोषी अखाड़ा में शुरू किया गया।
यूपी व एमपी के बुंदेलखंड क्षेत्र के बीआरएस कार्यकर्ताओं की संतोषी अखाड़ा परिसर में बैठक हुई। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अपने खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिखा।
कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे तारा पाटकर ने कहा कि 1979 में बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था। इसके बाद भी राज्य नहीं बनाया गया, जिससे यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। उम्मीद है कि भाजपा सरकार इस कार्य को पूरा करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान डाल चंद्र, आकर्षण तिवारी, संदीप द्विवेदी, शशांक पटेल, ओम प्रकाश, युवराज सिंह, सुरेंद्र, अनमोल द्विवेदी, मोहित सोनकर, रामरतन, अतुल द्विवेदी, दीपक राजपूत व नामित पटेल मौजूद रहे।