{"_id":"6a2858b6493fe05ab5096111","slug":"bulldozers-roared-in-sarafa-mohalla-encroachments-removed-from-the-main-road-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132240-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सराफा मोहल्ले में गरजा बुलडोजर, प्रमुख सड़क से हटाए गए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सराफा मोहल्ले में गरजा बुलडोजर, प्रमुख सड़क से हटाए गए कब्जे
Tue, 09 Jun 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो 09 सीकेटीपी 26 सराफा मोहल्ला में अतिक्रमण ढहाती जेसीबी व मौजूद लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी मऊ (चित्रकूट)। नगर पंचायत के सराफा मोहल्ले में मंगलवार को बुलडोजर ने खूब दौड़ लगाई और घूम-घूमकर चबूतरे ध्वस्त किए और टिनशेड हटाए गए। प्रशासन ने यह कार्रवाई सराफा सड़क चौड़ीकरण के चलते की। इस दौरान वहां पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सराफा मोहल्ले में सड़क पर दोनों ओर अतिक्रमण था। इस कारण यहां की सड़क संकरी हो गई थी। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों द्वारा काफी समय से अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही थी। क्षेत्रीय सभासद सरोज देवी ने भी शिकायत की थी। इस पर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को मुनादी के माध्यम से सूचना दी गई थी। उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण हटाया नहीं। ऐसे में मंगलवार को एसडीएम राम ऋृषि रमन की अगुवाई में नगर पंचायत के अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम मय बुलडोजर के पहुंचे, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। बाद में बुलडोजर ने सराफा मोहल्ला की प्रमुख मार्ग पर दौड़ी और अवैध कब्जे ध्वस्त किए। जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने बताया कि सराफा मोहल्ला की प्रमुख सड़क को चौड़ी किया जाना है। इस कार्य में अवैध कब्जे बाधा बने हुए थे। इस कारण प्रशासन को जेसीबी से कार्रवाई करनी पड़ी। उप जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के साथ दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।