फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bulldozers roar at the house of SP leader allied to Abbas and Nikhat

Chitrakoot: अब्बास और निखत के सहयोगी सपा नेता के घर गरजा बुलडोजर, पिता बोले- ये प्रशासन की मनमानी है

Tue, 06 Jun 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 06 Jun 2023 12:19 AM IST
सार

27 मई को मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर और उप जिलाधिकारी राजबहादुर की मौजूदगी में फराज के घर की नाप जोख फिर से कराई गई थी। सोमवार सुबह नौ बजे उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर के नेतृत्व में चिन्हित किए गए चार फीट 11 इंच के हिस्से को बुलडोजर के जरिए गिरा दिया।

विज्ञापन
Bulldozers roar at the house of SP leader allied to Abbas and Nikhat
अब्बास और निखत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी और बहू निखत बानो की जेल में गैरकानूनी मुलाकात कराने के आरोपी सपा नेता के आवास पर सोमवार को बुलडोजर चलाया गया। चार फीट 11 इंच का अतिक्रमण हटाया गया है।

विज्ञापन

सपा नेता के पिता ने प्रशासन की इस कार्रवाई को एकतरफा व जबरन बताया है। सुरक्षा के लिहाज से नेशनल हाईवे पर पुलिस ने एक घंटे से ज्यादा समय तक बड़े वाहनों का आवागमन रोके रखा।जिला मुख्यालय निवासी सपा नेता फराज खान को 20 फरवरी को चित्रकूट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

फराज पर माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी व बहू निखत बानो की जिला कारागार में गैर कानूनी तरीके से मदद करने का आरोप है। फराज खान अभी भी लखनऊ जेल में बंद है। इसी आरोप में एक और सहयोगी कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान भी जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ हिस्सा नक्शे के विपरीत, तो कुछ बढ़ाकर बना था
फराज की गिरफ्तारी के बाद 24 मार्च को चित्रकूट विशेष क्षेत्र प्राधिकरण ने एक नोटिस जारी कर आवास के बाहर अतिक्रमण हटाने को कहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने फराज के आवास में कुछ हिस्सा नक्शे के विपरीत था, तो कुछ बढ़ाकर बनाया गया था।

चार फीट 11 इंच के हिस्से को गिराया
27 मई को मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर और उप जिलाधिकारी राजबहादुर की मौजूदगी में फराज के घर की नाप जोख फिर से कराई गई थी। सोमवार सुबह नौ बजे उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर के नेतृत्व में चिन्हित किए गए चार फीट 11 इंच के हिस्से को बुलडोजर के जरिए गिरा दिया।

पिता मुन्ने खां बोले- प्रशासन की मनमानी व गैरकानूनी कार्रवाई
पूरी कार्रवाई साढ़े 11 बजे तक चली। सपा नेता के पिता मुन्ने खां ने बताया कि यह प्रशासन की मनमानी व गैरकानूनी कार्रवाई है। उन्हें सोमवार को बुलडोजर लाने के पूर्व कोई नोटिस नहीं दिया है। उन्होंने प्रशासन की ओर से चिन्हित बरामदे व दुकान को पहले ही खाली कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed