फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Brother's attack on sister by waving license gun in Chitrakoot

चित्रकूट में लाइसेंसी बंदूक लहराकर बहन पर भाइयों का हमला

Thu, 05 Nov 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Brother's attack on sister by waving license gun in Chitrakoot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज में तीन भाइयों ने संपत्ति की लालच में अपनी ही बहन के साथ मारपीट की। बंदूक लहराकर उसे जान से मारने की धमकी दी है। बहन की तहरीर पर तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अहमदगंज निवासी रसूमादेवी कुशवाहा पत्नी रामलखन ने बताया कि वह अपने पिता के साथ ही अहमदगंज में रहती है। यहां उसके भाई रामगोपाल, राजा भइया व आशाराम कुशवाहा पुत्रगण राम अधार को पसंद नहीं आ रहा है। उसके पिता की भूमि पर इन तीनों बेटों की नजर है। इन तीनों भाइयों ने पिता को भोजन आदि न देकर अलग घर में रखा है। इसकी जानकारी होने पर वह अपने पति व बच्चों के साथ यहीं आकर रहती है। ऐसे में भाइयों को संपत्ति से हाथ धोने का खतरा बना है।
विज्ञापन

इसे लेकर कई बार वह उसे (बहन) भाग जाने व पिता को भोजन आदि न देने को कहते हैं। विरोध करने पर बुधवार की शाम को बंदूक लेकर तीनों भाई आए और उसके साथ मारपीट की। घर से न भागने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। बृहस्पतिवार को रसूमादेवी ने तीनों आरोपी भाइयों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed