फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Brother-in-law who came to brother-in-law's wedding died by drowning in Mandakini

Chitrakoot News: साले की शादी में आए जीजा की मंदाकिनी में डूबकर मौत

Fri, 19 Jan 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law who came to brother-in-law's wedding died by drowning in Mandakini
चित्रकूट। साले की शादी समारोह में आया जीजा नहाते समय मंदाकिनी नदी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग डेढ़ घंटे बाद निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शादी टाल दी गई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के जेरौन निवासी हरीराम अहिरवार ने बताया कि उनके छोटे भाई लखन अहिरवार (30) के साले ललितपुर जिले के तालबेट निवासी राहुल की शादी चित्रकूट के कंठीपुर गांव में गुरुवार 18 जनवरी को होनी थी। शादी समारोह मंदाकिनी नदी किनारे स्थित मंदिर में होना था। इस कारण सभी लोग मुख्यालय के शिवघाट मंदिर में आए थे।
विज्ञापन

लखन घाट पर नदी स्नान के लिए चला गया। अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। वहां नहा रहे कुछ लोगों ने शोर मचाकर जानकारी दी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। देखते ही देखते घाट पर भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो पुत्रियां हैं। पत्नी पूजा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। फिलहाल साले की शादी टाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed