Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Brother-in-law gets life imprisonment for killing woman

Chitrakoot News: महिला की हत्या में जेठ को उम्रकैद

Thu, 17 Oct 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law gets life imprisonment for killing woman
चित्रकूट। कुल्हाड़ी से महिला की हत्या करने वाले जेठ को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

रैपुरा के बांधी गांव निवासी राजेश रैदास ने 20 जून 2022 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे की बरात 21 जून को जानी थी। घर में चल रही तैयारियों के बीच उसकी पत्नी कुसमा (45) पर बड़े भाई बाबूलाल उर्फ बबुलिया रैदास ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे कुसमा गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस से कुसमा को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते प्राथमिक इलाज के बाद कुसमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
वादी राजेश के अनुसार उसकी पत्नी लगभग दो महीने पहले बरेठी में बहन ननकी के यहां गई थी। इस बात को लेकर भाई बाबूलाल नाराज था। इसके चलते वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे घर के सदस्यों और मेहमानों की मौजूदगी में उसने घर के आंगन में कुसमा पर कुल्हाड़ी से हमला किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। गुरुवार को बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने निर्णय सुनाया। दोषी बाबूलाल उर्फ बबुलिया को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed