फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Brother-in-law at brother-in-law's brother's wedding dies of current

जीजा के भाई की शादी में आए साले की करंट से मौत

Sat, 04 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law at brother-in-law's brother's wedding dies of current
Brother-in-law at brother-in-law's brother's wedding dies of current - फोटो : BANDA
चित्रकूट। शादी समारोह के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

घटना कर्वी के इलाहाबाद रोड स्थित पटेल उत्सव भवन के समीप शनिवार की सुबह हुई। बताया गया कि राजापुर थाना क्षेत्र के तीरमऊ गांव निवासी रामसहाय (28) अपने बहनोई के भाई ज्ञानेंद्र सिंह की शादी समारोह में शामिल होने आया था। मायन की रस्म के दौरान बाथरूम में नहाने गया तभी अचानक करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। यह देख मौजूद लोगों ने तार हटाकर जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन

यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रामसहाय मुंबई में काम करता था। कोरोना के बाद खेती किसानी का कार्य करने लगा था। पत्नी संध्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

Brother-in-law at brother-in-law's brother's wedding dies of current

Brother-in-law at brother-in-law's brother's wedding dies of current- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed