फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bring the achievements of the government to the public

सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं

Thu, 09 Jun 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bring the achievements of the government to the public
चित्रकूट। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को सीतापुर कस्बा स्थित एक होटल में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सरकार के माध्यम से किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। नए कार्यकर्ता जोड़ने का कार्य करें। गांव-गांव पार्टी की नीतियों की जानकारी दी जाए। सांसद आरके पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। देश की जनता का भरोसा भाजपा पर हो गया है। इसे हर हाल में कायम रखना है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कहा कि कार्यकर्ता जनता के हितों की रक्षा में खड़े रहें। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि संगठित रहकर अपनी शक्ति को बढ़ाने का कार्य करें। पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण इसी पार्टी में ही किया जाता है। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने नेतृत्व पर विश्वास करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यदि कोई समस्या है तो पदाधिकारियों को जरूर बताएं। बैठक में भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजना उपाध्याय, नगर पालिका चित्रकूट के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, महामंत्री राजेश जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, आलोक पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल, पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, जगदीश गौतम, रामेंद्र गौतम, प्रेमलाल वाल्मीकि, रवि त्रिपाठी, राजीव मनोज तिवारी, बाबू लाल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed