{"_id":"64779322d114adbe780b8228","slug":"bow-and-arrow-planted-at-traffic-intersection-for-beautification-chitrakutt-news-c-12-1-262808-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सुंदरीकरण के लिए ट्रैफिक चौराहे पर लगाया धनुष-बाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सुंदरीकरण के लिए ट्रैफिक चौराहे पर लगाया धनुष-बाण
Thu, 01 Jun 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में लगभग एक करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से ट्रैफिक चौराहे के सुंदरीकरण के कार्य में बुधवार को धनुष व बाण से भरे तरकस लगाए गए। जिससे चौराहे का आकर्षण बढ़ गया। इसे क्रेन से रखवाया गया है। यह धनुष धातु से बना है। ट्रैफिक चौराहे का सुंदरीकरण का कार्य लगभग छह माह से किया जा रहा है। जिसमेें पहले चौराहे के आसपास का अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। इसके बाद अन्य कार्य किए जा रहे हैं। जिसमे बीच चौराहे में एक धनुष लगाया गया है।
इसके अलावा चार स्थानों पर धनुष के तरकस रखे हुए हैं। कहा जा रहा है कि चित्रकूट तीर्थ स्थल पर भगवान श्रीराम वनवास काल मेेें आए थे। यहां बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री आते है। जिसको देखते हुए इस चौराहे में श्रीराम जो धनुष लिए थे उसी आकार का धनुष है।
नगर पालिका चित्रकूट धाम परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता व जेई संतोष रठौर ने बताया कि लगाया गया धनुष गन मेटल धातु से बना है। जिसमें पितल, तॉबा, जस्त का इस्तेमाल किया गया है। यह बहुत मजबूत होता है। बताया कि इस चौराहे का सुुंदरीकरण एक करोड़ 17 लाख की लागत से किया जा रहा है।