फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Body of missing youth found in well after marriage was fixed

Chitrakoot News: शादी तय होने के बाद गायब युवक का कुएं में मिला शव

Sat, 07 Mar 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 07 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in well after marriage was fixed
फोटो-06सीकेटीपी 14 राजकरन फाइल फोटो।
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा गांव में शादी तय होने के बाद गायब हुए 21 वर्षीय युवक राजकरन उर्फ राजा का शव शुक्रवार को एक कुएं में मिला। मृतक खेती-किसानी करता था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


गढ़चपा निवासी श्याम लाल उर्फ बैकल ने बताया कि बेटा राजकरन उर्फ राजा (21) की 23 फरवरी को शादी तय हुई थी। इससे बेटा खुश नहीं था। नाराज होकर दो मार्च को घर में मोबाइल रखकर अचानक गायब हो गया था। तलाश के बाद भी कोई कहीं भी कोई सुराग न लगा। जिस पर पिता ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन उसका कुछ पता न चला। इससे नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को सड़क जाम किया था। हालांकि समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली कि एक शव उसके घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित कुएं में शव पड़ा है। जानकारी पाकर परिजन मौके पर गए और बेटे राज करन के रूप में शव की पहचान की। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। कई घंटें मेहनत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके दो भाई दशरथ, अनुज व दो बहन और मां चुनकी देवी है। मृतक किसानी करता था। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया जा सका।

फोटो-06सीकेटीपी 14 राजकरन फाइल फोटो।

फोटो-06सीकेटीपी 14 राजकरन फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed