{"_id":"64949947d7013ebe510897e4","slug":"body-of-missing-laborer-found-hanging-from-tree-chitrakutt-news-c-12-1-299353-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: लापता मजदूर का शव पेड़ से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: लापता मजदूर का शव पेड़ से लटकता मिला
Fri, 23 Jun 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। घर से लापता मजदूर का शव मानिकपुर थाना क्षेत्र के धौरहा जंगल में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जानकारी परिजनों को दी।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बगदरी निवासी रामकिशोर ने बताया कि छोटा भाई रामनारायण यादव (35) मजदूरी करता था। 17 जून को वह बिना बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की तो वह नहीं मिला। इसके बाद 18 जून को मानिकपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी।
पुलिस की खोजबीन के बाद बुधवार की दोपहर को धौरहरा जंगल स्थित एक पेड़ में गमछे से उसका शव का झूल रहा था। पत्नी सविता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों के मुताबिक रामनारायण बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसका प्रयागराज से इलाज भी चल रहा था। उधर, थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।