फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Body hanged from a tree after being beaten due to rivalry, report on six

Chitrakoot News: रंजिश में मारपीट कर शव पेड़ से लटकाया, छह पर रिपोर्ट

Thu, 23 Nov 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 23 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Body hanged from a tree after being beaten due to rivalry, report on six
मऊ/चित्रकूट । घर से गायब किसान का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने रंजिश में मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के मवई खुर्द तेंदुआ माफी निवासी करन सिंह ने बताया कि उसके पिता मुन्ना (45) मंगलवार की सुबह शौच क्रिया के लिए गए थे। रात तक घर न लौटने पर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन रात में ही मऊ थाना पहुंचकर जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह घर से 700 मीटर दूर कुटी घाट चेकडैम के पास कहुवा के पेड़ से उनका शव पैंट के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि उनकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के ही बच्चा सिंह उर्फ पुष्पराज सिंह, रोहित सिंह, धर्मेंद्र उर्फ ढिल्लर, सनी, भीम व अर्जुन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि इनसे रंजिश है। जिसके चलते यह घटना घटित हुई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि रात में पुलिस से जब मुन्ना के खोजबीन कराने की बात कही तो थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की और कहा कि जाओ पहले आसपास व रिश्तेदारों के यहां ढूढों सुबह आना।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुत्र करन की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी को टरकाया नहीं गया है। खोजबीन करने में मदद के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed