{"_id":"8d8ac8c66f441d75fdc9d48718de71a9","slug":"blkdia-bandit-encounter-then-escaped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्यु बलखड़िया से मुठभेड़, फिर भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्यु बलखड़िया से मुठभेड़, फिर भाग निकला
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को शाम लगभग चार बजे एक बार फिर डकैत बलखड़िया पुलिस अधीक्षक पवन कुमार की आंखों सामने से भाग निकला। लगभग 15 दिन के अंदर यह पुलिस और डकैत बलखड़िया की दूसरी बार मुठभेड़ हुई है।
विज्ञापन
डकैत और पुलिस की मुठभेड़ में चली गोलियों से सीओ सिटी श्रीपाल यादव की जीप के शीशे में छेद हो गया और एक गोली एस्कार्ट की जिप्सी के बोनट को छूते हुए निकल गई। एसपी ने बताया कि गिरोह अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला।
विज्ञापन
भरतकूप के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद गुरुवार को दस्यु बलखड़िया गिरोह का एसपी की टीम से मुठभेड़ हो गई। एसपी पवन कुमार ने बताया कि मारकुंडी थाने करौंहा गांव के पास जंगलों में डकैतों के होने की खबर पर दो टीमें बनाकर कांबिंग की गई।
विज्ञापन
एक टीम का नेतृत्व वे कर रहे थे और दूसरी की कमान एएसपी आरडी चौरसिया संभाले थे। गजना पहाड़ पर दस्यु दल खाना बनाते दिखा। अचानक सामने से पुलिस फोर्स को देख डाकुओं ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
इस दौरान अंधेरा हो जाने और जंगल की भौगोलिक परिस्थिति का फायदा मिल जाने की वजह से बलखड़िया और उसका गिरोह भाग निकला। एसपी ने कहा कि जल्द ही बलखड़िया गिरोह का सफाया हो जाएगा।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में रसद सामग्री और अन्य सामान बरामद किया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले इसी थाने के गांव डोडामाफी में ग्रामीणों के साथ बलखड़िया ने मारपीट की थी।