फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Blankets were not being distributed, blankets were not distributed

नहीं जल रहे अलाव न वितरित हुए कंबल

Sat, 28 Dec 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Blankets were not being distributed, blankets were not distributed
भरतकूप/शिवरामपुर। लगातार पड़ रही हाडकंपाऊ ठंड के बावजूद जिम्मेदार कर्मचारी अलाव जलाने व कंबल बांटने के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। प्रमुख चौराहों में नगर पालिका ने अलाव का प्रबंध किया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कोई इंतजाम नहीं कराए गए हैं। शिवरामपुर, भरतकूप, खोही समेत दर्जनों गांवों में अलाव न जलाने के आरोप लोगों ने लगाए हैं। ऐसे में ग्रामीणों में खासा रोष पनप रहा है। कस्बे के बस स्टैंड में अलाव का इंतजाम न होने से यात्री ठिठुरते देखे जा सकते हैं। यही हाल रेलवे स्टेशनों का है। अलाव की व्यवस्था न होने से रेल यात्री खासा परेशान रहते हैं। इस संबंध में सदर तहसीलदार ने बताया कि जानकारी मिली है और कर्मचारियों को भेजकर प्रबंध कराया जाएगा।
विज्ञापन

एक हफ्ते से शीतलहर व गलनभरी ठंड से आमजन प्रभावित है। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि गांव, मजरो व कस्बो में राजस्व कर्मियों को प्रतिदिन भेजकर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के पर्याप्त प्रबंध किए जाने के साथ ही गरीब, असहायों को कंबल वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाएं। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्राम पंचायतोें सहित कस्बों में अलाव के पास खड़े होकर फोटो अपलोड कर दिया जाता है। जबकि हकीकत कुछ और होने की बात क्षेत्रवासियों द्वारा बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed