फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bjp,village,wine,mla,rupees

राज्यमंत्री समेत सभी दलों के नेता भी पहुंचे

Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
bjp,village,wine,mla,rupees
राजापुर। खोपा गांव में देर शाम राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने पीड़ित परिजनों के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक प्रकट किया है। पीड़ित परिजनों को प्रशासन की मदद दिलाई जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल पटेल व उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय पूरी टीम के साथ खोपा गांव पहुंचे। सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल व राजापुर इकाई के सपा कार्यकर्ताओं ने गांव जाकर पीड़ित परिजनों से बातचीत की। आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार मे किराना की दुकानों सहित अन्य स्थानों पर अवैध शराब बेची जा रही है। जबकि प्रदेश सरकार नशा मुक्त का दावा कर रही है। पीड़ित परिवार को 20-20 लाख रुपये दिया जाए। इस मौके पर नरेंद्र सिंह यादव, सुभाष सिंह पटेल, रूद्र यादव, गोपी चंद्र यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद) ---------------------------------------------
विज्ञापन

मृतक दुर्विजय की पत्नी की हालत बिगड़ी
चित्रकूट। मृतक सीताराम के दो पुत्र, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मुन्ना सिंह चार भाइयों में छोटा था। मृतक दुर्विजय सिंह के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। जबकि पत्नी रेखा देवी रो-रोकर बेहाल है। हालत खराब होने पर जिलाधिकारी ने पहाड़ी सीएचसी के डाक्टर श्यामकिशोर को बुलाकर चिकित्सा दिलाई है। मृतक सत्यम दो भाईयों में छोटा था। सत्यम की दादी देवकी रोते-बिलखते हुए बताया कि पहले से ही हमलोगों की आर्थिक स्थित दयनीय है। कारण है कि बड़े पुत्र जितेन्द्र सिंह को गांव के सूर्यभान सिंह की हत्या में आजीवन कारावास हो चुका है। मृतक की मां गीता देवी अकेले ही परिवार का पालन पोषण कर रही है।
विज्ञापन

------------------
ठेकेदार ने नियुक्त किए हैं पेटी डीलर
चित्रकूट। ग्रामीणों ने बताया कि शराब ठेकेदार तिरहार क्षेत्र के सुरवल, देवारी, अतरौली, चांदी आदि गांव में शराब पेटी डीलर नियुक्त कर शराब की बिक्री करा रहा है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि मिश्रित शराब ब्रांड शीशियों में भरवाकर जानलेवा शराब की बिक्री कराता है। जिसके चलते गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
एक और की शराब पीने से बिगड़ी हालत
राजापुर। थाना क्षेत्र के सुरवल बडहर गांव में भी रामसिंह पुत्र धर्मराज निषाद की अचानक तबियत खराब होने के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से प्रयागराज रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार उसने अपने गांव में शराब पी थी इसके बाद उसकी तबियत खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed