{"_id":"603291538ebc3ee97217e2dd","slug":"bjp-village-former-mla-block-chitrakutt-news-knp613293336","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 किसानों को मिला स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 किसानों को मिला स्वीकृति पत्र
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने रविवार को 300 किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
मऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बरगढ़ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने मऊ क्षेत्र के सेमरा, बरगढ़, बोझ,मोहिनी, लौरी, ताड़ी, कोटरा खांबा आदि गांव के लगभग 300 किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
उन्होंने बताया कि इस योजना में अब तक अनाच्छादित 81 गांव चयन किए गए थे।
इसमें 4 गांव कर्वी ब्लॉक ,14 गांव पहाड़ी ब्लाक के हैं जबकि शेष गांव मऊ और मानिकपुर क्षेत्र के हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का उद्देश्य कम पानी में अधिक उत्पादन लेना है। इस क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए भाजपा सरकार द्वारा किसानों के पैसे और श्रम की बचत तथा एक ही स्थान से पूरे खेत की सिंचाई करने के लिए इस योजना को लागू किया गया है। इस मौके पर मऊ ब्लाक प्रमुख शिवाकांत बलुआ, जिला उद्यान अधिकारी डा.रमेश पाठक, मऊ खंड विकास अधिकारी हिमांशु पांडेय, श्याम नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)