फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP observers reviewed the assembly-wise defeat

Chitrakoot News: भाजपा के पर्यवेक्षकों ने की विधानसभा वार हार की समीक्षा

Fri, 21 Jun 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP observers reviewed the assembly-wise defeat
चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट की सदर विधानसभा चित्रकूट व मानिकपुर में भाजपा की हार की समीक्षा लखनऊ से आए पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र दिनेश तिवारी ने की। इसमें मंडल-बूथ अध्यक्षों व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन के विघटन का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पालिका परिषद चित्रकूट धाम के हाल में बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षकों के साथ जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी और पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय रहे। बैठक में आए मंडल अध्यक्षों व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से उन्होंने बात की। मंडल अध्यक्षों ने क्षेत्र पंचायत के एक प्रतिनिधि पर संगठन में विघटन का ठीकरा फोड़ा। इसके अलावा भी आरोप प्रत्यारोप लोगों ने लगाए। एक जिला पदाधिकारी ने तो यहां तक कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई उनको कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद मानिकपुर विधानसभा की समीक्षा नगर पंचायत मऊ के सभागार में की। वहां पर मंडल अध्यक्षों के साथ ग्रुप में वार्ता की। इसके बाद पदाधिकारियों से चर्चा की। सभी को सुनने के बाद पर्यवेक्षक ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है हार से सबक लें वही सच्चा कार्यकर्ता है। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी बृजकिशोर गुप्ता, सह संयोजक शिवशंकर सिंह, राजेश जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, आनंद प्रताप सिंह, अंजू वर्मा व महेंद्र कोटार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed