फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP members took out a silent procession wearing black bands

Chitrakoot News: भाजपाइयों ने काली पट्टी बांध निकाला मौन जुलूस

Fri, 05 Jul 2024 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP members took out a silent procession wearing black bands
चित्रकूट/मानिकपुर/राजापुर। भारतीय जनता पार्टी ने कर्वी, मानिकपुर, राजापुर तहसील स्तर पर गोष्ठी कर कांग्रेस सरकार के दौरान लगाए गए आपातकाल का विरोध जताया। इसके पूर्व भाजपाईयों ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन किया। गोष्ठी के पश्चात कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर तीनों तहसील क्षेत्र में सामूहिक रुप से मौन जुलूस निकाला।
विज्ञापन

गुुरुवार को कर्वी व मानिकपुर तहसील में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि आज जो संविधान बचाने की दुहाई दे रहे है वहीं इंदिरा गांधी ने अपने अवैध निर्वाचन के निरस्त होने के कारण देश को आपातकाल के अंधेरे में झोक दिया था।
विज्ञापन

राजापुर तहसील में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या ही है आपातकाल। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर लोकतंत्र को बंधुआ बनाने की बदनीयत से आपातकाल लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी,चंद्रप्रकाश खरे,ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, गुलाब पटेल, विनोद द्विवेदी, मधुरेंद्र प्रताप, भागवत प्रसाद, प्रेमलाल बाल्मिीकि, कर्वी नगर संयोजक रवि गुप्ता, मानिकपुर के सयोजक विनोद द्विवेदी, राजापुर सयोजक मधुरेंद्र प्रताप, मुन्ना करवरिया, ब्रजेश पांडेय, राजेश्वरी द्विवेदी, दिव्या त्रिपाठी, शक्ति प्रताप सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed