फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP is upliftment of poor and women

Chitrakoot News: गरीबों और महिलाओं का उत्थान कर रही भाजपा

Sun, 19 Nov 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP is upliftment of poor and women
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के मानिकपुर, रामनगर, मऊ ब्लाॅक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग सीपी गौतम महाविद्यालय रामनगर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनैतिक दल है, जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा ने जो वादे किए थे, उनको पूरा कर रही है। भाजपा की सरकार किसानों के कल्याण के लिए अन्नदाता सुखी भवेत के संकल्प के साथ बीज से लेकर बाजार तक नीतिगत उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की जब सरकार बनी तभी प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह सरकार गरीबों, महिलाओं को समर्पित सरकार है और आज गरीबों और महिलाओं के उत्थान पर ही काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि भाजपा का इतिहास बहुत ही संघर्षों का रहा है। पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में बहुत से लोगों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया है। पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को संगठन व सरकार में मुख्य जिम्मेदारी मिल सकती है बाकी दलों में ऐसी व्यवस्था नहीं है। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकार का समाज में आइना होता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, ब्लाॅक प्रमुख रामनगर गंगाधर मिश्रा, ब्लाक प्रमुख मऊ सुशीला वर्मा, जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह, आलोक पांडेय, तीरथ तिवारी, आशीष पांडेय, गौरव करवरिया, अखिलेश रैकवार, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, राजेश्वरी देवी, संजीव त्रिपाठी, अजय पटेल व शिवबाबू त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed