{"_id":"662e8a8f3abef512f80ffb5d","slug":"bjp-and-bsp-candidates-will-file-nomination-today-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106592-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भाजपा और बसपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भाजपा और बसपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भाजपा के प्रत्याशी आरके पटेल सोमवार को तामझाम के साथ तीन सेट में नामांकन दाखिले करेंगे। उनके साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी सादगी से एक सेट में पर्चा दाखिल करेंगे। सपा प्रत्याशी शिवशंकर पटेल दो मई को नामांकन करेंगे।
जिला मुख्यालय कर्वी स्थित भाजपा कार्यालय में प्रत्याशी के नामांकन जुलूस की तैयारियां रविवार चलती रहीं। सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को आरके सिंह पटेल तीन सेट में पर्चा दाखिल करेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे इसके बाद जनसभा भी होगी। नामांकन बांदा में होगा। इसके लिए चित्रकूट से तकरीबन 100 वाहनों के पहुंचने की संंभावना है।
सपा प्रत्याशी शिवशंकर पटेल नामांकन दो मई को दाखिल करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव ने बताया कि पर्चा खरीद लिया है। कागजात पूरे कर नामांकन जुलूस के साथ होगा। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उधर बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी मयंक द्विवेदी सोमवार को एक सेट में नामांकन सादगीपूर्ण से भरेंगे। 30 अप्रैल को पार्टी पदाधिकारियों व जुलूस के साथ दूसरा सेट भी दाखिल करेंगे।