फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP again expressed confidence in RK Patel

Chitrakoot News: भाजपा ने आरके पटेल पर फिर जताया विश्वास

Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP again expressed confidence in RK Patel
चित्रकूट। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर फिर आरके सिंह पटेल पर विश्वास जताया है। इससे समर्थकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

छात्र जीवन से ही राजनीति शुरू करने वाले पटेल ने सबसे पहले बसपा में शामिल हुए थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी में भी रहे। 2017 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी से पहले विधायक बने अब सांसद हैं। लगातार दूसरी बार उन्हें भाजपा से टिकट मिला है।
विज्ञापन

मूल रूप से सदर ब्लाॅक के बालापुर खालसा गांव निवासी आरके सिंह पटेल ने कर्वी आकर कालीन बुनने का कारोबार शुरु किया। कांशीराम व मायावती की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हुए। 1992 में पहला विधानसभा चुनाव कर्वी सीट से लड़े थे। वह भाजपा के भैरो प्रसाद से लगभग सवा सौ मतों से हार गए। इसके बाद 1996 में बसपा से ही विधायक बने। मायावती की सरकार में मंत्री भी रहे। टिकट कटा तो वह 2007 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। कर्वी चित्रकूट सीट से विधानसभा का चुनाव सपा से लड़े, लेकिन बसपा के दिनेश मिश्रा से हार गए थे। 2009 में सपा ने लोकसभा का प्रत्याशी बनाया, जिसमें वह विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में यह भाजपा के भैरो प्रसाद मिश्र से लोकसभा का चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2017 में यह भाजपा में शामिल हुए। इन्हें मानिकपुर सीट से विधानसभा चुनाव भाजपा ने लड़ाया तो वह विजयी हुए। 2019 में लोकसभा सीट पर भाजपा ने आरके को ही प्रत्याशी बनाया और वह जीत गए। ऐसे में मानिकपुर सीट से इस्तीफा देना पड़ा और यहां उपचुनाव हुआ था। अब 2024 के लिए फिर से उन्हें भाजपा से टिकट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed