फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Birth anniversary of Mani Goswami Tulsidas with pomp in birthplace

Chitrakoot News: जन्मस्थली में धूमधाम से मनी गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Mani Goswami Tulsidas with pomp in birthplace
गोस्वामी तुलसीदास का जन्मोत्सव उनकी जन्म स्थली राजापुर में धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा जिले के कई मठ मंदिरों में सुबह से रामचरितमानस के रचयिता महाकवि तुलसी की जयंती की धूूम रही। मंत्रोच्चारण के बीच तुलसीदास की मूर्ति का जलाभिषेक किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती उनकी जन्मस्थली राजापुर में मनाई गई। वंशीवट वृंदावन के संत रामदास महाराज के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी से जल लाकर जलाभिषेक किया। तुलसीपीठ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी तुलसी जन्मकुटीर पहुंचकर जलाभिषेक किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

आकाशवाणी छतरपुर के कलाकार दिनेश सोनी व सरगम ने लोकगीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एसडीएम राजापुर प्रमोद झा ने कहा कि तुलसी की रामचरित मानस एक ऐसा ग्रन्थ है जो अनुकरणीय है। तुलसी जन्मोत्सव के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि सब मिलकर तुलसी नगरी के विकास में योगदान दे। इस मौके पर शंकर दयाल जायसवाल, राजेेंद्र पांडेय, बिहारी लाल द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, सुनील मिश्रा, शिवकमल, महेंद्र सिंह, अंजना सिंह, प्रदीप तिवारी, अजय, देवगुलाम, भगवानदास, ऊदल प्रसाद, सुभाष चंद्र राधेश्याम सोनी, संतोष बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी में भी तुलसी जयंती मठ मंदिरों में मनाई गई। कमादगिरी पीठम से शोभायात्रा निकाली गई। कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य महाराज, संत मदन गोपाल दास, सनकादिक महाराज, डॉ. नवल किशोर, नीलम गायत्री, गोपल भाई, आदि ने संत तुलसीदास के किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर ओमकार दास, नरसिंह नगा नंद किशोर दास, मोहन दास, बालकदास, आदि मौजूद रहे।

तुलसी पीठ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानीकुंड स्थित रघुवीर मंदिर श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय के तत्वावधान में जयंती मनाई गई। इस इस मौकेे पर महात्मा गांधी ग्रामोद्य विश्वविद्यालय के श्याम सिंह गौड़, प्रो कमलेश थापक, अनुभा अग्रवाल, आरबी सिंह चौहान, डॉ. बीडी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed