फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bill message sending without power supply

मीटर लेकर न्याय की लगाई गुहार

Mon, 17 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bill message sending without power supply
राजापुर (चित्रकूट)। पांच साल बाद फिर से विधानसभा चुनाव आ गया पर सरधुआ के पूरब टोला के तीन दर्जन लोगों के घर बिजली से रोशन नहीं हुए, ग्रामीणों की मानें तो चार साल पहले विभागीय अधिकारियों ने गांव आकर विद्युत लाइन खींची जरूर पर करंट आज तक नहीं आया। अलबत्ता इतना जरूर रहा कि घरों में लगे मीटरों में रीडिंग नहीं चली पर बिल जरूर आ गए। ग्रामीण कहते हैं कि पहले भी कई साल से पुरवा अंधेरे में है। हर चुनाव में बस वादे जनप्रतिनिधि करते हैं।
विज्ञापन

तहसील अंतर्गत पयस्वनी नदी की तलहटी पर बसे गांव सरधुआ में विद्युत विभाग ने सैकड़ों उपभोक्ताओं को विद्युत मीटर कई वर्ष पहले मुहैया कराया था, लेकिन न तो बिजली के खंभे हैं और न ही तार है। विभाग की घोर लापरवाही से उपभोक्ताओं के घरों में बिजली बिल भेजा जा रहा है। जिससे आक्रोशित लगभग तीन दर्जन उपभोक्ता तहसील परिसर पहुंचे, किन्तु अधिकारियों ने उप खण्ड अधिकारी विद्युत के यहाँ भेज दिया। जहां विद्युत विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। एसडीएम को पत्र सौंपकर न्याय की फरियाद लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सरधुआ के पूरब टोला में 2018 में विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के माध्यम से बिना लाइन खींचे ही विद्युत मीटरों की आपूर्ति सैकड़ों उपभोक्ताओं को देकर कहा था कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत कनेक्शन दिए जाएंगे। तभी यह मीटर लगेंगे। चार वर्ष बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बावजूद इसके फर्जी तरीके से मोबाइलों में बिल के रूप में मैसेज भेजे जा रहे हैं। उप जिलाधिकारी प्रमोद झा को सौपे पत्र में इंसाफ की फरियाद लगाई है। इस मौके पर मुरादी, जानकी, गौलाल, मंटोरिया, मुन्नीनिशा, रानी बिट्टी, ज्योत्सना देवी, वीरेंद्र, ननकी, इमाम अली, रामचन्द्र, सन्तोष, अनीता, रामकृष्ण, कमलेशिया, रामदुलारी, नत्थू, नथिया, शहीद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed