फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bikes collide, shopkeeper killed, three injured

बाइकें टकराईं, दुकानदार की मौत, तीन घायल

Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bikes collide, shopkeeper killed, three injured
इंद्रबाबू गुप्ता- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कहेटा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में परचून दुकानदार की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के कहेटा पुल के समीप गुरुवार रात को हादसा हुआ। बांदा जिले के बिसंडा थाना अंतर्गत बेलगांव निवासी परचून दुकानदार इंद्रबाबू गुप्ता (52) पुत्र रामेश्वर गुप्ता गांव के पप्पू पांडेय के साथ बाइक से पहाड़ी कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। घर जाते समय सामने से आ रहे बाइक सवार
विज्ञापन

रैपुरवा गांव निवासी बिमल यादव पुत्र देवनाथ व गोविंद पुत्र गणेश से भिड़ंत हो गई। जिससे चारो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने इंद्रबाबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। भाई किशन गुप्ता ने बताया कि मृतक के दो पुत्र, चार पुत्रियां व पत्नी गीता देवी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed