फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike riding uncle and niece died due to collision with truck

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजी की मौत

Sat, 17 Feb 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle and niece died due to collision with truck
सरैंया (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के रमटेकवा के पास ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मामा-भांजी की मौत हो गई, जबकि बहन और दूसरी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। डॉक्टर ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा गांव के झन्ना पुरवा निवासी दीपक ने बताया कि चचेरा भाई छोटू वर्मा (25) बहन ममता (30) भांजी रिया (5) और प्रिया (2) को बृहस्पतिवार की शाम बाइक से बहन की ससुराल उद्घटा राजापुर छोड़ने जा रहा था। रमटेकवा गांव की बरहट की टंकी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे छोटू व रिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ममता और प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। जानकारी होते ही रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। इसकी सूचना परिजनों को दी। ममता व प्रिया को डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed