फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike Rider Trash Kills, Death

बाइक सवार व्यापारी ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट Updated Fri, 17 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike Rider Trash Kills, Death
accident
थाना क्षेत्र के पहाड़ी तालाब के पास गल्ला व्यापारी की बाइक साइकिल सवार छात्रों से टकरा गई। इससे व्यापारी रोड पर गिर गया। पीछे से आ रहा ट्रक उसके ऊपर से गुजरने से व्यापारी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार व दोनों छात्र बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजापुर गुराबागली निवासी गल्ला व्यापारी पवन केशरवानी (20) पुत्र बबलू केशरवानी अपनी दुकान के कर्मचारी प्रेमनारायण (38) पुत्र द्वारिका के साथ शुक्र्रवार को दुकान का टैक्स जमा करने मुख्यालय आया था। टैक्स जमा करने के बाद वह बाइक से बिना हेलमेट लगाए राजापुर लौट रहा था। पहाड़ी के तालाब के पास सामने से दो साइकिल सवार छात्र बाबूपुर निवासी अमित (10) पुत्र मुन्ना और सुदर्शन सिंह (11) पुत्र लवलेश से बाइक टकरा गई। इससे छिटककर पवन गिर गया। इसी बीच मुख्यालय से राजापुर की ओर सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

   
सड़क के दूसरी ओर खेत में गिरे कर्मचारी व दो छात्रों को मामूली खरोंच आई। घटना होते ही चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। कर्मचारी प्रेमनारायण ने पुलिस व मालिक के परिजनों को घटना की जानाकरी दी। इसी बीच जानकारी होने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed