फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider killed, two injured in tractor collision

Chitrakoot News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sun, 09 Mar 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, two injured in tractor collision
चित्रकूट। भतीजे के लिए लड़की देखकर लौट रहे बाइक सवार चाचा की ट्रैक्टर से टकरा जाने से मौत हो गई। भतीजा समेत दो लोग घायल हो गए। दाेनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना राजापुर क्षेत्र के गंगा पुरवा निवासी नानबाबू ने बताया कि शुक्रवार को चाचा छोटेलाल (45) बाइक से चचेरे भाई चंद्रकिशोर (35) के साथ मऊ थाना क्षेत्र के दबवा खंडेहा में लड़की देखने गए थे। लौटते समय रिश्तेदार बसरेही निवासी सतेंद्र कुमार (18) भी साथ चल दिया। देर शाम पांच बजे रामनगर के बरेठी मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनाें सड़क में गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया गया और चंद्रकिशोर व सतेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट मौत की वजह बनी। छोटेलाल की मौत से उसकी बेटी पूजा, अर्चना, रचना, कंचन देवी व एक पुत्र अंकुर और पत्नी कमला देवी का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed