फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider dies due to collision with Bolero on highway

Chitrakoot News: हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 03 May 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with Bolero on highway
चित्रकूट। बरहौं उत्सव से बाइक से घर जाते समय मजदूर की हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत कालूपुर स्थित सुखनंदन पुरवा के समीप गुरुवार की देर रात को यह हादसा हुआ। रेहुंटिया गांव निवासी प्रीतम प्रजापति ने बताया कि उसका पुत्र नवल किशोर (30) रिश्तेदारी में बरहौं उत्सव में निमंत्रण करने माफी कर्वी आया था। रात्रि को घर लौटते समय जैसे ही सुखनंदनपुर के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आई बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंंपी पुलिस ने आनन फानन जिला अस्पताल एंबुलेंस से भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। घटना से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। मृतक के दो पुत्र., एक पुत्री, पत्नी सावित्री है। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed