{"_id":"6997472a5014231f0e047184","slug":"bike-rider-constable-dies-in-road-accident-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-127295-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क हादसे में बाइक सवार दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क हादसे में बाइक सवार दरोगा की मौत
Thu, 19 Feb 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
19 सीकेटीपी-35- उपनिरीक्षक गफ्फूर खां फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
मानिकपुर(चित्रकूट)। थाना इलाके के काली घाटी के पास बृहस्पतिवार शाम को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दरोगा की मौत हो गई। वो पुलिस लाइन से मानिकपुर की ओर जा रहे थे। ये हादसा सामने से आई कार की तेज रोशनी के चलते हुआ।
बांदा के मौदहा गुसियारी निवासी उपनिरीक्षक गफ्फूर खां (59) पुत्र सकूर खान पुलिस लाइंस में तैनात थे। वो बृहस्पतिवार की शाम को बाइक से मानिकपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार की तेज रोशनी उनकी आंखों में पड़ी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सूचना मिलते ही सरैया-मानिकपुर पुलिस ने पहुंचकर घायल दरोगा को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पूरी जांच में जुटी हुई है। मृतक हमीरपुर के मौदाहा निवासी थे। स्थानीय लोग उपनिरीक्षक की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख जताया और उन्हें अंतिम विदाई देने में जुटे हैं।