फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collides with car on highway two brothers and one sisters die in chitrakoot

आधे घंटे तक हाइवे पर पड़े रहे शव: कार की टक्कर से दो भाई एक बहन की मौत, शादी के लिए लड़का देखने गए थे तीनों

Thu, 08 Feb 2024 11:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Feb 2024 11:13 PM IST
सार

रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी हरिशचंद्र सोनकर (23) अपने दादा के पुत्र दशरथ सोनकर (24) के साथ बाइक से रिश्ते में बहन खुशबू (18) को लेकर जिला मुख्यालय के शंकर बाजार आए थे। अपने रिश्तेदार मनीष के यहां रूककर खुशबू की शादी के लिए लड़का देखने आए थे।

विज्ञापन
Bike collides with car on highway two brothers and one sisters die in chitrakoot
हादसे के बाद अस्पताल में रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत ब्यूर गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक पर टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार रिश्ते में दो भाई व एक बहन की मौत हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे गढडे में जा गिरी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। जिस युवती की मौत हुई उसी की शादी के लिए लड़का देखने के लिए दोनों भाई लेकर आए थे।

विज्ञापन

  

रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी हरिशचंद्र सोनकर (23) अपने दादा के पुत्र दशरथ सोनकर (24) के साथ बाइक से रिश्ते में बहन खुशबू (18) को लेकर जिला मुख्यालय के शंकर बाजार आए थे। अपने रिश्तेदार मनीष के यहां रूककर खुशबू की शादी के लिए लड़का देखने आए थे। इनके रिश्तेदार ने बताया कि लड़का वालों ने लड़की को दिखाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम को कार्यक्रम होने के बाद तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही हाईवे के सदर कोतवाली अंतर्गत ब्यूर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक पर टक्कर मार दी। इसके बाद कार गढडे में जा गिरी और चालक भाग निकला। इधर तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
   

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची रैपुरा व कोतवाली पुलिस टीम तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। लगभग एक घंटे तक तीनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद एक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने शिनाख्त की। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था लेकिन उसके सीने व पेट में ज्यादा चोट लगी। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने तीनों शव का पंचनामा कराया। मृतक हरिशचंद्र तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। खुशबू के एक भाई है और दशरथ तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था।

आधे घंटे से ज्यादा हाईवे पर पड़े रहे तीनों  
ब्यूर घटना स्थल के पास तीनों काफी देर तक घायलावस्था में पडे रहे। राहगीरों की मानें तो लगभग 40 मिनट बाद पुलिस पहुंची। मृतकों के रिश्तेदार मनीष ने बताया कि शायद तत्काल तीनों अस्पताल पहुंचते तो तीनों की जान बच सकती थी। बताया कि घटनास्थल पर तीनों जीवित थे रास्ते में उनकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed