{"_id":"64257f0223bff82c140c66f6","slug":"bike-collided-with-tractor-trolley-driver-killed-two-injured-chitrakutt-news-c-12-1-153359-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चालक की मौत, दो घायल
देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास हुआ हादसा
बिहार के रहने वाला था मृतक, घायल कानपुर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र में रोड के किनारे लापरवाही से खड़े किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बिहार निवासी बाइक चालक की मौत हो गई और दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
बिहार के सीवान निवासी भोला (32) पुत्र रामेश्वर भगत, भाई सुनील (28) व मित्र सत्येंद्र यादव (29) के साथ बुधवार देर रात बबेरू से बाइक पर बांदा रेलवे स्टेशन आ रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से चालक से अनियंत्रित बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे भोला की सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पीछे बैठे सुनील और सत्येंद्र गंभीर घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया। घायलों के पास से मिले मोबाइल नंबर से उनके परिजनों को सूचना दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों के अनुसार सभी बबेरू में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइप पेयजल योजना में काम करते हैं। बबेरू में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। बुधवार रात मृतक का बड़ा भाई अनिल बांदा रेलवे स्टेशन से बिहार जा रहा था। वह अपना चार्जर कमरे में भूल आया था। उसने फोन कर भोला से चार्जर देने के लिए स्टेशन बुलाया था। चार्जर देने सभी बाइक से जा रहे थे तभी हादसा हो गया। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।