{"_id":"5f5e598b8ebc3e4dd311e588","slug":"bijli-girne-se-teen-bacchon-ki-maut-chitrakutt-news-knp5824725196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत
विज्ञापन
परिजनों को सांत्वना देते एसडीएम राहुल विश्वकर्मा व थाना प्रभारी एके सिंह
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्लीमल के मजरा दुबे का पुरवा के पास रविवार दोपहर बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली की चपेट में आने से सात बकरियों की भी मौत हो गई। बच्चे बकरी चराने गए थे तभी घटना के शिकार हुए। घायल बालक को राजापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दुबे का पुरवा निवासी शिवकलेश(12) पुत्र नानबाबू, गुड्डा (13) पुत्र विजय निषाद, राधा देवी उर्फ कुन्नू (8) पुत्री रामभरोसा उर्फ कल्लू प्रजापति व धर्मेंद्र उर्फ सूरज (13) पुत्र धर्मराज प्रजापति रविवार को गांव से सटे जंगल में बकरी चराने गए थे।
दोपहर लगभग तीन बजे आसमान में अचानक बादल गरजे और बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से शिवकलेश, गुड्डा व राधा की मौके पर मौत हो गई और धर्मेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लगभग दो दर्जन बकरियों में से सात बकरियां भी मर गईं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान चिल्लीमल करुणेश मिश्रा ने बताया कि गाव के पश्चिम हार में बिजली गिरने से इतनी बड़ी घटना हुई।
उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर गमगीन परिजनों को ढांढस बंधाया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
कृषक बचोली पुत्र सुकुरवा की जो सात बकरियां मरी हैं, उसे प्रत्येक बकरी के हिसाब से तीन हजार रुपये दिलाया जाएगा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।