फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bijli

बिजली आपूर्ति न होने से उपभोक्ता परेशान

Sun, 31 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
bijli
फोटो -4- शहर के शंकर बाजार में केबिन फूंकने के बाद खराब विद्युत लाइन को दुरूस्त करते विद्युत विभाग ? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पिछले दिनों आई आंधी-बारिश के चलते जिले में बिजली संकट बना हुआ है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत तारों में फाल्ट व उपकरणों की खराबी के चलते कई क्षेत्रों में बिजली गुल है। वहीं पानी का संकट भी बना हुआ है। बिजली विभाग कुछ जगह ही सुधार कर पाया है।
विज्ञापन

आंधी के चलते जिले में कई जगहों पर पोल गिर गए थे कई ट्रांसफार्मर भी फुंके थे। जिससे बिजली संकट बना हुआ है। दूसरी ओर गर्मी भी शुरू हो चुकी है। इससे ज्यादा परेशानी है। कुछ हॉटस्पॉट क्षेत्रों भी में बिजली की समस्या है। मामूल फाल्टों से जिले के मानिकपुर, राजापुर, भौरी, मऊ आदि क्षेत्रों में आठ से दस घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहती है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी हाकीम सिंह का कहना कि शहर में विद्युत तारों में फाल्ट होने से बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। जिसको बनाने के लिए कर्मचारी कार्य कर रहे है। जब कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी के आने से बिजली के खंभे उखड़ गए है। जिससे आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार स्थित चकरेही चौराहे के पास बिजली के तार में फाल्ट होने से दो दिन से बिजली की आपूर्ति बंद है। आधी रात के बाद किसी तरह से बिजली की आपूर्ति की जाती है। जिससे यहां के निवासी परेशान है। इसी मोहल्ले से लगा बल्दागंज मोहल्ला जो इस समय हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित है। वहा भी बिजली की आपूर्ति कुछ मोहल्ले में बंद रहती है।

शहर के शंकर बाजार , शंकरगंज व कुबेर गंज निवासी अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, पंकज दुबे, राहुल दुबे, रमेश गुप्ता, आदि ने बताया कि एक सप्ताह से हालत बहुत खराब है। बिजली न होने से रातों की नींद हराम हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed