{"_id":"5f3196c58ebc3eabe67b369b","slug":"bijalee-ke-khambhe-se-takaraee-baik-do-kee-maut-ek-gambheer-chitrakutt-news-knp5761903106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत ललई गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दो की मौत हो गई। तीसरे ही हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक व घायल आपस में रिश्तेदार हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
रविवार को रघुराज और शिवकुमार ललई गांव में अपने रिश्तेदार पंकज कोल के घर आए थे। रात में घर में भोजन के बाद तीनों एक ही बाइक में बरगढ़ से सेमरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। घायलों को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रघुराज कोल (18) पुत्र राजकुमार निवासी सोहरवां थाना जनेह जिला रीवा मप्र व पंकज कोल(17) पुत्र मिश्रीलाल निवासी ललई थाना बरगढ़ की मौत हो गई। शिवकुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी मेजा थाना बड़ौखर जिला प्रयागराज की हालत गंभीर है।
हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी रविप्रकाश ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।