फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bihar could not reach Chitrakoot from Gwalior

ग्वालियर से पहुंचे चित्रकूट पर नहीं जा सके बिहार

Sun, 19 Apr 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bihar could not reach Chitrakoot from Gwalior
चित्रकूट। मप्र के ग्वालियर में आलू कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले बिहार के सहसवां निवासी 38 मजदूर रेल पटरी के रास्ते किसी तरह चित्रकूट तो पहुंच गए। लेकिन बिहार जाने की राह में जिला प्रशासन व पुलिस की टीम आ गई। स्थानीय कुछ लोगों की सूचना पर प्रशासन की टीम ने सभी को मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास ही रोक लिया। सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्राथमिक रिपोर्ट सामान्य होने पर सभी को बेड़ी पुलिया स्थित कालेज में बने शेल्टर होम में ठहरा दिया गया है।
विज्ञापन

सहसवंा जिला निवासी ललित, रोहित, मोहित विज्जू, उमेश, वसन्ता, बैजनाथ ने बताया कि वह सब ग्वालियर में काम करते हैं। लॉकडाउन के कारण कई दिनों से वहां रूके थे। उनके पास रुपये खत्म हो गए थे। फैक्ट्री बंद होने से सब बेरोजगार भी थे। कोई साधन नहीं मिला तो चार दिन पूर्व ही वह सब पैदल गांव जाने के लिए निकले थे। उनके हाथ पैरों में सूजन आई गई है। कई स्थानों पर भूखे ही सोना पड़ा जबकि राह में कई बार लोगों ने उन्हें भोजन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed