{"_id":"5f6e25a58ebc3e9b79659fe2","slug":"bhartiy-kisan-union-ka-pradarshan-chitrakutt-news-knp5847782126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः कृषि विधेयक के खिलाफ भाकियू ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः कृषि विधेयक के खिलाफ भाकियू ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
जाम लगाकर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। भारतीय किसान यूनियन के टिकैत व भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक के विरोध में शुक्रवार को किसानों के साथ राजापुर-कर्वी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम राहुल कश्यप को ज्ञापन सौंपा।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि से जुडे़ तीन विधेयकों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ राजापुर-कर्वी मार्ग पर करीब आधे घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा के तौर पर वहां पुलिस फोर्स तैनात रहा। मौके पर पहुंचे राजापुर एसडीएम व थानाध्यक्ष अनिल प्रधान के कहने पर किसान रास्ते से हटे।
इससे पहले गोसाईपुुर के मंडी स्थल में धरना प्रदर्शन के दौरान भाकियू टिकैट गुट के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है। सरकार ने किसानों के अहित का कानून पारित किया है। इसमें अनाज को उद्योगपतियों के यहां भंडारण कराकर चार गुना में बेचने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि किसानों का हमेशा शोषण किया गया है। उनके अहित के बिल पास किए जा रहे हैं, जिसका किसान विरोध करते रहेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पंचायत कर कृषि से जुड़े तीन विधेयकों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया।
इस मौके पर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण सिंह, राजापुर तहसील अध्यक्ष शिवभान सिंह, एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ इश्तयाक अहमद व थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।
भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक के खिलाफ राजापुर में प्रदर्शन कर तहसीलदार अजय कटियार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, शिवदयाल सिंह अजीत सिंह, मुन्ना सिंह, उदयनारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रेम सिंह व जयनारायण मौजूद रहे।