{"_id":"5fc529448ebc3e9bef380663","slug":"bhakiyu-demonstrated-in-support-of-farmers-chitrakutt-news-knp5972475160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: किसानों के समर्थन में भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: किसानों के समर्थन में भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में सोमवार को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटेल तिराहे पर प्रदर्शन किया। साथ ही नए कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का विरोध किया।
पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकारते हुए सभी को वहां से हटाया, तो कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। एसडीएम रामप्रकाश के समझाने पर कार्यकर्ता माने और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
भाकियू के भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में पटेल तिराहे के पास हाईवे पर बीच सड़क में बैठकर धरना दिया और नए कृषि कानूनों का विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में झंडे व बैनर लेकर नारेबाजी करने लगे। इससे हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन
इस पर शहर कोतवाल अरुण पाठक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी जब नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां भांजकर उनको वहां से हटा दिया। इस पर कार्यकर्ताओं की कोतवाल से नोकझोंक होने लगी।
कार्यकर्ता दोबारा उसी स्थान पर बैठ कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कोतवाल ने उनसे हट जाने को कहा, जब वह नहीं माने तो उन्होंने लाठी फटकारते हुए सभी को सड़क से हटा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर किसान दिल्ली व पंजाब में आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार के इशारे पर किसानों पर आंसू गैस छोड़े जा रहे हैं, जो अन्याय पूर्ण है। मांग की कि किसानों के हित मेें एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए और कृषि बिल 2020 निरस्त किया जाए। संपूर्ण स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आकाश सिंह पटेल, शिवम पटेल, अनुराग सिंह व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष समेत 14 पर रिपोर्ट दर्ज
चित्रकूट। सदर कोतवाली में भाकियू जिलाध्यक्ष समेत 14 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अरुण पाठक ने बताया कि एसआई राजीव कुमार ने जिलाध्यक्ष आकाश पटेल, कुलदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, तीरथ, हनी, अनुराग, अरुण समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।