फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Benefits of schemes reach every minority: Afroz

प्रत्येक अल्पसंख्यक तक पहुंचे योजनाओं का लभ : अफरोज

Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes reach every minority: Afroz
चित्रकूट। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज ने कमेटी गठित कर अल्पसंख्यकों को लाभ दिलाए जाने की बात कही। कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक अवश्य पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग से संबंधित योजनाओं समीक्षा की। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि जनपद में छात्रवृत्ति तथा शादी अनुदान की सुविधा चल रही है। पांच मदरसे संचालित है। इन मदरसों में लगभग छह सौ से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। सदस्य ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से कहा कि विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए ब्लॉकवार शिविर लगाएं। ताकि अधिक से अधिक अल्पसंख्यक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। मदरसा संचालकों ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में दो-दो शासकीय शिक्षक अगर मिल जाए तो शिक्षा की व्यवस्था में और सुधार आएगा। सदस्य ने कहा कि अरबी, फारसी, मदरसों में शिक्षा के साथ-साथ छात्र छात्राओं को आधुनिक विषय विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विषय आदि की शिक्षा प्रदान किए जाने के लिए मदरसा आधुनिकीकरण योजना संचालित की गई है। जनपद स्तर पर समिति का गठन कर मदरसा आधुनिकीकरण योजना को लागू किया जाए। बैठक में सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed