फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bekaaboo trak kee takkar se baik savaar kee maut, doosara gambheer

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 03 Aug 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
bekaaboo trak kee takkar se baik savaar kee maut, doosara gambheer
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के यमुना पुल पर सोमवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय एक युवक की मौत हो गई। बाइक चालक शैलेंद्र हेलमेट पहने था। इससे जान बच गई। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर राजापुर थाना अंतर्गत सीकरीसालिस गांव निवासी शैलेंद्र (25) पुत्र राधेश्याम शुक्ला बाइक से बहन के घर फतेहपुर जिले के तेंदुआ खखरेरू गांव जा रहे थे। साथ में फतेहपुर जिले के असोथर थाना अंतर्गत मटिहा गांव निवासी हरछठिया (25) भी था। राजापुर कस्बा स्थित यमुना नदी के पुल के महेवा घाट थाना क्षेत्र के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों पुल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय हरछठिया की रास्ते में मौत हो गई। शैलेंद्र को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

राजापुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि घटना स्थल महेवा घाट थाने का है। ट्रक चालक की तलाश जारी है। घायलों को राजापुर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। हरछठिया राजगीर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed