फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bees attack on center administrator during examination

Chitrakoot News: परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक पर मधुमक्खियों का हमला

Sat, 24 Feb 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bees attack on center administrator during examination
चित्रकूट। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में इंटर की नागरिक शास्त्र परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत व इंटर की सामान्य आधारित विषय कृषि की परीक्षा हुई। इस दौरान एक परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। इसके चलते उन्हें डयूटी मुक्त कर राजकीय इंटर कॉलिज के शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन

इंटर की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1687 छात्राओं व1296 छात्रों के सापेक्ष 1635 छात्राओं और 1229 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 52 छात्राएं और 67 छात्र गैर हाजिर रहे। इंटर की ही सामान्य आधारित विषय कृषि के पहले प्रश्न पत्र में पंजीकृत 53 छात्रों के सापेक्ष 50 उपस्थित रहे जबकि तीन गैर हाजिर रहे। कृषि के छठें प्रश्न पत्र में पंजीकृत सभी 59 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में ही हाईस्कूल की संगीत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 50 छात्राओं और एक छात्र के सापेक्ष 47 छात्राओं और एक छात्र ने परीक्षा दी। जबकि तीन छात्राएं गैर हाजिर रहीं। सचल दल ने कुल 19 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में खंडेहा गांव में केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हेमंत प्रताप पर गुरूवार को बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के विषैले डंक के चलते उनकी हालत गंभीर हो गयी। जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराना पडा। कंट्रोल रूप प्रभारी डॉ. सनद कुमार द्विवेदी ने बताया कि वाल्मीकि इंटर कॉलेज खंडेहा में केंद्र व्यवस्थापक को स्वास्थ्य कारणों से कार्य मुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर राजकीय इंटर कॉलिज बरगढ़ के सहायक अध्यापक मनीषकांत पटेल को केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed