फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BDS check out the crude bombs

बीडीएस की जांच में देशी बम निकले

Tue, 14 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 14 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
BDS check out the crude bombs
जीआरपी थाने के पास बम को निष्क्रिय करती बीडीएस टीम - फोटो : Amar ujala

धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन से पकड़े गए युवक के पास मिले दो बम जांच में देशी निकले। जिन्हें बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) इलाहाबाद की टीम ने निष्क्रिय कर दिया है। जिसके बाद पुलिस व रेल अफसरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


गौरतलब है कि धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी जवानों ने चेकिंग के दौरान महेश यादव निवासी गोल तालाब को पकड़ा था। जिसके पास से दो बम मिले थे। जिससे हड़कंप मच गया था। पूछताछ में युवक ने बताया था कि उसके साथ दो युवक और भी थे, जो भाग गए। पुलिस इसके पीछे गहरी साजिश भी मान रही थी। मंगलवार को जीआरपी प्रभारी एसपी शरद प्रताप सिंह के निर्र्देश पर बम की जांच कराने के लिए बीडीएस टीम इलाहाबाद से बुलाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों बम को जीआरपी ने बालू व पानी में डाल कर रखा था। बीडीएस इलाहाबाद की टीम ने लगभग आधे घंटे की जांच पड़ताल के दौरान दोनों बम खोले और उसमें मिली सामग्री की लिखापढ़ी कर जांच की। बीडीएस टीम के प्रभारी भगत सिंह, कांस्टेबल जयप्रकाश सरोज,  संजय सिंह, आलोक रंजन यादव, डान सिंह ने बताया कि बम पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है। यह देशी बम था, जिसे संभवत: आसपास ही कहीं बनवाया गया है। यह बम फिलहाल ज्यादा शक्तिशाली नहीं था। जांच के बाद बम में मिली सामग्री के नमूने टीम ने अपने पास रख लिए हैं। इस मौके पर जीआरपी थानाध्यक्ष हरिविलास और मानिकपुर थानाध्यक्ष जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed