फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bandits announcement Hurry up for money

डाकुओं का ऐलान, जल्द रुपयों का करो इंतजाम 

Sun, 24 Dec 2017 11:55 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 24 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bandits announcement Hurry up for money
डकैतों की लोकेशन की जानकारी करते पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूटः दो शिक्षकों के अपहरण के बाद यूपी-एमपी क्षेत्र की पुलिस टीमें ज्यादातर जंगलों में काबिंग कर रहीं है। दो दिन पूर्व अपहृत शिक्षकों का कुछ भी पता नहीं चल सका है जिससे उनके परिजन भी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। अपहृतों में एक शिक्षक के घर दोबारा भी फोन आया कि जल्द रुपये का इंतजाम करो। 
विज्ञापन



जिले की सीमा से सटे नयागांव मप्र थाना क्षेत्र के गुप्तगोदावरी के पास थर पहाड़ स्थित शासकीय विद्यालय के दो शिक्षक फूलसिंह गौंड और रामप्रताप पटेल का शुक्रवार की शाम को घर लौटते समय अज्ञात डकैतों ने अपहरण कर लिया है। शनिवार को अज्ञात डकैतों ने दोनों शिक्षकों के घर फोन कर पांच-पांच लाख फिरौती का इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन

 

इसके बाद से पुलिस टीमें लगातार जंगल व सभी संभावित स्थानों पर सर्चिंग कर रही है। रविवार को अपहृत शिक्षक रामप्रताप के भाई विनोद ने बताया कि फिर अंजान नंबर से फोन आया था कि रुपये का इंतजाम जल्द करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद कुछ भी बोलने का मौका नहीं दिया गया और फोन काट दिया गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पूरे मामले में पुलिस टीमें भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। मप्र सीमा से सटे यूपी चित्रकूट के जंगलों की ओर डकैतों के मूवमेंट की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र व अपर एसपी बलवंत चौधरी अलग-अलग टीम बनाकर डोडा माफी से लेकर बहिलपुरवा व भरतकूप के पहाड़ों पर कांबिंग की है। मोबाइल से सर्विलांस के जरिए डकैतों की लोकेशन लेने का प्रयास भी किया जा रहा है। फिलहाल अभी कोई सफलता नहीं मिली है। उधर, अपहृत शिक्षकों के परिजनों के चेहरे में अनहोनी की आशंका पर भय दिख रहा है। हर आने जाने वालों को उम्मीद की किरण से देख रहे हैं। पुलिस टीमें भी परिजनों को ढांढस बंधाकर हर आने जाने वालों पर कड़ी निगाह रखें है।  

एक सैकड़ा पुलिसकर्मी जंगल में उतरे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed