फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bandit Ashok Cole's death remains mystery

दस्यु अशोक कोल की मौत पर रहस्य बरकरार

Fri, 28 Aug 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Fri, 28 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
bandit Ashok Cole's death remains mystery
दस्यु अशोक कोल की मौत पर अभी भी रहस्य बरकरार है। अशोक कोल को किसने मारा, कौन इसकी रायफलें छोड़कर चला गया। इसके साथ ही बीहड़ के आसपास के गांवों में कई तरह की चर्चाएं हैं, पर अभी तक किसी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत दानू बाबा की पहड़िया में बीती 20 अगस्त को 12 हजार के इनामी दस्यु अशोक कोल का शव मिला था। इसके पास से दो रायफल और 36 कारतूस बरामद हुए थे। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने तब गैंगवार में हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक अशोक कोल की मौत कैसे हुई इसके पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। बीहड़ के आसपास बसे गांवों में अशोक कोल की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। एक चर्चा यह भी है कि शिक्षकों के दुश्मन बने दस्यु अशोक कोल की हत्या उसके ही गैंग के एक सदस्य, जो अशोक का खासमखास था ने की। इसने अशोक को योजनाबद्ध तरीके से औंझर के जंगल में 20 अगस्त को आराम करने के लिए मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गैंग में नौ लोग थे। सभी वहीं पर आराम करने लगे। रात में अशोक की ही रायफल से इस बदमाश ने अशोक की हत्या कर दी। चर्चा है कि गैंग के अन्य सदस्य दहशत में सोते रहे। बताया जाता है कि इसके बाद यह बदमाश भाग निकला। भागते समय इसे एक जहरीले कीड़े ने काट लिया।


उसने मऊ में इलाज भी कराया। उधर, यह भी चर्चा है कि अशोक का पास के एक गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। गाहे बगाहे उसका गांव आ धमकना लोगों को पसंद न था और ग्रामीणों ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed