{"_id":"6596fd436ee5ce45a7098ba4","slug":"banda-defeated-sitapur-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4083-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बांदा ने सीतापुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बांदा ने सीतापुर को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म स्मृति पर आयोजित सुभाष चैलेंज कप के ग्रुप सी का लीग कि्रकेट मैच गुरुवार को सीतापुर व बांदा के बीच खेला गया। इसमें बांदा ने जीत हासिल की।
मुख्य अथिति सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी व पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे, राजू बनारसी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया।
सीतापुर टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 181 रन बनाएं। बल्लेबाज कुनाल ने 66 गेंद में 101, सिद्धार्थ ने 14 रन का योगदान दिया। गेंदबाज जय ने तीन, अक्षत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग करते हुए 20.1 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
बल्लेबाज शांतनु ने 44 गेंद में 68, अजय ने 27 गेंद में 50 रन की पारी खेली। गेंदबाज निशांत ने तीन विकेट झटके। अजय मैन ऑफ द मैच रहे। मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि आज क्वार्टर फाइनल मैच बहराइच और बांदा के बीच खेला जाएगा।