{"_id":"63c449de0aecf315e54f5619","slug":"banda-chital-hunted-three-arrested-chitrakoot-news-knp739020280-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चीतल का किया शिकार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चीतल का किया शिकार, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो नंबर- 7- पकड़े गए शिकारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मानिकपुर। रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मारकुंडी के जंगल में शिकारियों ने चीतल का शिकार किया। वन विभाग की टीम ने तीन शिकारियों को दबोच लिया है। इनके कब्जे से चीतल की खाल और सींग के अलावा शिकार में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।
मारकुंडी वन क्षेत्र के रेलवे लाइन ट्रैक नंबर चार के पास खेतों में शिकारियों ने जाल लगाया था। शनिवार की रात जाल में एक चीतल फंस गया। शिकारियों ने चीतल को मारकर उसकी खाल और सींग निकाल ली। इसे बेचने के लिए जंगल में एक स्थान पर छिपा दिया था। टाइगर रिजर्व के उप निदेशक आरके दीक्षित ने बताया कि शिकार की सूचना पर रेंजर रमेश यादव व वनकर्मी रामनरेश को मौके पर भेजा गया। रेंजर ने बताया कि वनकर्मियों की टीम को देखते ही आरोपी भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए शिकारी मारकुंडी गांव के लालू, दादू और रतुआ हैं। इनके कब्जे से चीतल की सींग, खाल बरामद हुए हैं। चीतल का मांस दूसरे स्थान पर पड़ा मिला है। शिकारियों ने बताया कि खाल और सींग सतना और प्रयागराज में बेचते हैं। इसके अलावा दो दिन पूर्व इसी रेलवे ट्रैक के पास एक सांभर के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। वन विभाग के रेंजर ने बताया कि फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। मौके पर जाकर देखा गया तो कुछ समझ में नहीं आया है।