फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ban on purchase and sale of property on pensioners, middlemen and their dependents

Chitrakoot News: पेंशनर, बिचौलियों व उनके आश्रितों पर संपत्ति की खरीद-बिक्री पर रोक

Mon, 17 Nov 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 17 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ban on purchase and sale of property on pensioners, middlemen and their dependents
चित्रकूट। कोषागार में 43.13 करोड़ के घोटाले में प्रशासन सख्त है। इस घोटाले में नामजद आरोपी कोषागार के अधिकारियों-कर्मियों के बैंक खाते संचालन पर रोक लगाने के बाद प्रशासन इनकी संपत्तियों पर नजरें गड़ाए हैं। इनकी संपत्तियों की जांच तो हो रही है, साथ ही अब डीएम ने घोटाले में आरोपी विभागीय कर्मचारी, पेंशनर,पारिवारिक पेंशनर,बिचौलियों द्वारा भूमि, भवन की खरीद-फरोख्त पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध इनके आश्रितों पर भी प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को डीएम पुलकित गर्ग ने कोषागार घोटाला की जांच समेत अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की। बाद में उन्होंने उपनिबंधक कर्वी व मऊ को निर्देश दिए कि अनियमित भुगतान से संबंधित कार्मिकों,पेंशनर,पारिवारिक पेंशनर बिचौलियों तथा उनके आश्रितों द्वारा कोई भी बैनामा, इकरारनामा,बंधक,पट्टा,वसीयतनामा,मुख्तारनामा आदि पंजीकृत न करें।
विज्ञापन

समीक्षा में यह भी पाया कि मामले में आरोपी नामजदों के पास आई रकम से कई संपत्तियों की खरीद फरोख्त हुई है। इसमें उनके आश्रित व परिजन भी शामिल हैं। डीएम ने यह भी कहा कि यदि संबंधित द्वारा कोई लेखपत्र पंजीयन के लिए प्रस्तुत किया जाता है तो उससे डीएम कार्यालय को अवगत कराएं। इसके पूर्व डीएम ने शनिवार को कोषागार विभाग के आरोपी एटीओ विकास सचान, अकाउंटेंट अशोक वर्मा, रिटायर्ड एटीओ अवधेश प्रताप सिंह के बैंक खाता संचालन पर रोक लगवाई थी। अन्य पेंशनरों के खाते पर रोक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
अभी एक और खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed