{"_id":"5ef8dc298ebc3e42df17fd9e","slug":"balu-dhulan-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5681504135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब बालू लेने से इंकार धरने पर बैठे ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब बालू लेने से इंकार धरने पर बैठे ट्रक चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी थाना क्षेत्र के सांईपुर बालू खदान में ट्रक मालिकों व ठेकेदार के बीच रुपये को लेकर विवाद हो गया। ट्रक मालिकों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मानक के अनुरूप बालू नहीं दे रहा और रुपये भी अधिक रुपये जमा करा लिए हैं। रुपये वापस मांगने पर अवैध घाट से बालू लाने को कहा जा रहा है। ट्रक चालकों ने घाट किनारे ही धरना दे दिया। इसके बाद शाम को ठेकेदार ने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया।
ट्रक ड्राइवर उमेश, रमाकांत, आबाद, नीरज, सुनील, सतेंद्र आदि ने बताया कि प्रति गाड़ी के हिसाब से 22 हजार रुपये जमा कर टोकन दिया गया। उन्होंने बताया कि दो दर्जन से अधिक गाड़ियां थी। रकम लेने के बाद घटिया बालू दी जा रही थी। आरोप लगाया कि ठेकेदार दूसरी जगह से बालू देने की बात कर रहा था।
इतना ही नहीं रास्ता भी बहुत खराब था। कई गाड़ियां उस रास्ते में फंसी हैं। इसका वह विरोध कर रहे थे। आरोप लगाया कि तो रात में ठेकेदार के सहयोगियों ने असलहों के बल पर धमकी भी दी थी। इससे नाराज ट्रक चालकाें ने मौके पर घाट किनारे धरना दिया। इस मामले में जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बताया कि अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ठेकेदार से पूछताछ की जाएगी।