फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   balkhadiya beat forest workers

बलखड़िया ने वन कर्मियों को पीटा

Sat, 04 Apr 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Sat, 04 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में पुलिस को चुनौती देते हुए दस्यु सरगना स्वदेश पटेल उर्फ बलखड़िया ने दिनदहाड़े धावा बोलकर वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) और फारेस्ट गार्ड समेत 5 वन कर्मियों को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। फारेस्ट गार्ड की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


 मारकुंडी वन क्षेत्राधिकारी जीपी शुक्ला शुक्रवार दोपहर फारेस्ट गार्ड रामऔतार और तीन वाचरों के साथ रुखमा बीट वन क्षेत्र में नर्सरी का निरीक्षण कर रहे थे। इस बीच साढ़े सात लाख का इनामी दस्यु सरगना बलखड़िया एक दर्जन सशस्त्र साथियों के साथ वहां आ धमका और वन कर्मियों की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


बंधक बनाकर उन्हें लाठी-डंडों और बंदूकों की बटों से पीटा। दोबारा वन क्षेत्र में नजर आने पर गोली से उड़ाने की धमकी देकर गिरोह घने जंगल की ओर निकल भागा। डकैतों की पिटाई से फारेस्ट गार्ड रामऔतार को गंभीर चोटें आई हैं। मारकुंडी गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में घायल वन कर्मी का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, बहिलपुरवा थानाध्यक्ष शिवबचन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। रेंजर ने भी सूचना नहीं दी है। वहीं रेंजर जीपी शुक्ला का कहना है कि पुलिस को सूचना देते तो क्या होता। जंगल में रहकर वह डकैतों का विरोध नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed