{"_id":"60a7f4b98ebc3e74fa776d25","slug":"bal-sankrishan-grah-ka-nirikshan-chitrakutt-news-knp629680395","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का आनलाइन निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का आनलाइन निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बाल संप्रेक्षण गृह एवं वृद्ध आश्रम का आनलाइन निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा द्वारा ऑनलाइन किया गया। शुक्रवार को ऑनलाइन शिविर में बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक वीर सिंह शामिल रहे। सचिव द्वारा किशोरों को दिए जाने वाले भोजन आदि के बारे में पूछा गया एवं जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। सचिव द्वारा बच्चों से खान पान, सफाई आदि के बारे में पूछा गया।
इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के इंतजामों को लेकर संप्रेक्षण गृह के केयरटेकर से जानकारी ली। संस्था प्रभारी द्वारा बताया गया कि सर्दी, जुकाम आदि कोई भी लक्षण दिखने पर बच्चों को तुरंत चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती है। यह भी बताया गया कि वर्तमान में ऑनलाइन माध्यम से दोपहर 2:30 से 4:30 तक क्लास चलती है। जिससे बच्चे लाभान्वित होते हैं। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा वृद्ध आश्रम का भी ऑनलाइन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कर्मचारी अंबरीश श्रीवास्तव मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा पूछने पर बताया गया कि आश्रम में सफाई आदि की उचित व्यवस्था है। प्रतिदिन सैनिटाइजेशन किया जाता है तथा समय से पौष्टिक आहार दिया जाता है। वृद्धा आश्रम में मौजूद कुछ लोगों से बातचीत कर खानपान, सफाई आदि के बारे में पूछा गया। वृद्धजनों का कोविड-19 के संक्त्रस्मण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के संक्त्रस्मण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का प्रथम डोज दिया जा चुका है। सचिव ने निरीक्षण के दौरान सभी को योगा एवं प्राणायाम करने की सलाह दी।