फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bagh ka hamla, 4 ki maut

बाघ का हमला चार मवेशियों का शिकार, दहशत

Mon, 10 May 2021 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
bagh ka hamla, 4 ki maut
मानिकपुर (चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र के गांवों में बाघ के हमलों से पशुपालक परेशान है। रविवार को चार मवेशी बाघ के हमले का शिकार हो गए। वहीं वन विभाग का दावा है कि क्षेत्र में बाघ होने की अफवाह मात्र है, कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मऊ गुरदरी, चमरौंहा व सकरौंहा गांवों में एक सप्ताह में लगभग 10 मवेशी जंगली जानवर का शिकार हो चुके हैं। मऊगुरदरी व सकरौंहा निवासी सुदामा मिश्रा, लाला भइया मिश्रा व चंद्रमणि तिवारी ने बताया कि रविवार की रात को बाघ ने खेतों में चरते समय उनके मवेशियों का शिकार किया है। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है लेकिन कोई टीम गांव नहीं पहुंची। गांव के राजेंद्र मिश्रा, शिवकुमार यादव व चिरंगी लाल आदि ने दावा किया कि एक सप्ताह से इस क्षेत्र में बाघ छोटे मवेशियों पर हमला कर शिकार बना रहा है।
विज्ञापन

मामले में डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि बाघ की सूचना पर वनकर्मियों को जांच के लिए कुछ दिन पूर्व भेजा गया था। रिपोर्ट में बाघ के हमले की जानकारी नहीं है। आज फिर जानकारी मिली है। वनकर्मियों को भेजकर मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed